Sunday, October 14, 2007

परमाणु सन्धि का विकल्प मौजूद हैं सरकार क्यों नहीं सोचती इस ओर

Rajasthan Patrika 14-10-2007
1 लाख 35 हजार मेगावाट की उत्पादन क्षमता के बावजूद देश भीषण उर्जा संकट से गुजर रहा है। यsह तो तब है जबकि देश में प्रति व्यsक्ति बिजली खपत मात्र 631 यूनिट है। दुनियk के दूसरे उन्नत देशों के प्रति व्यक्ति उपभोग के स्तर से तुलना करें तो देश का ऊर्जा संकट किसी सुरसा से कम नहीं दिखाई देता। मसलन कनाडा की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत है 17179, अमरीका की 13338, अमरीका की 13338 इटली की 5644 व चीन की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत है। 1470 ।ऐसे में विकास की पश्चिमी अवधारणा से पूर्णतय अभिभूत प्रधानमंत्रh श्री मनमोहन सिंह की चिंता वाजिब ही है। चिंता चिता की अग्नि से भी ज्यkदा भयवह होती है.देश को मुद्रा संकट से उबारने वाले श्री सिंह आज देश को ऊर्जा संकट से निकालने की मंशा रखते हैं। उनकी मंशा पर किसी को लेशमात्र भी संशय नहीं हो सकता परन्तु उस मंशा को अमली जामा पहनाने के उनके तरीके से लोगों में बेचैनी है। यह बेचैनी इस स्तर तक पहु¡च चुकी है कि मध्यवधि चुनाव तक की नौबत आ चुकी है। बेचैनी का राजनैतिक गणित चाहे जो कुछ भी हो परन्तु वह राष्ट्रहित का सुरक्षा कवच बनी हुई है।



प्रधानमंत्रh नाभिकीय ऊर्जा के वर्तमान उत्पादन स्तर 4120 मेगावाट को सन 2020 तक 40000 मेगावाट तक पहु¡चा देना चाहते हैं। इस 4120 मेगावाट क्षमता में से 2180 मेगावाट का विकास पिछले 7 सालों में हुआ है और दिसम्बर 2008 तक 2660 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता विकसित हो जाएगी। संतोष की बात यह है कि परमाणु ऊर्जा का  यह समूचा विकास भारतीय नाभिकीय कायर्क्रम के जनक डा¡ होमी जहा¡गीर भाभा की  दूर दृष्टि से  प्रभावित रही परमाणु नीति के तहत हुआ है। डा. भाभा को पता था कि  भारत में यwरेनियम का सीमित भण्डार है। इसलिए यूरेनियम पर आधारित तकनीकी से नाभकीय ऊर्जा का उत्पादन मंहगा पड़ेगा। इतना ही नहीं हमारी निभर्रता दूसरे देषो पर बढ़ती जाएगी। जबकि भारत में थोरियम का विशाल भण्डार हैं। जिसके मद्देनजर अगर नाभिकीय ऊर्जा का उत्पादन थोरियम के ब्रीडर रिएक्टर की तकनीकी से होता है तो भारत नाभिकीय ऊर्जा के मामले में आप निर्भर हो जाएगा। उनकी  यह रणनीति देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम रही है।



रहीम जी का एक दोहा बहुत मषूहर है कि रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे मोती मानस चून आज से करीब 500 वर्ष पूर्व रचे गए इस दोहे में पानी के स्थान पर यदि बिजली शब्द डाल दियk जाए तो दोहा और अधिक प्रासंगिक हो उठेगा। इसका अंदाजा इसी बात से लगायk जा सकता है कि पानी की आपूर्ति भी बिजली की उपलब्धता पर ही निर्भर हो चुकी है। वर्तमान अर्थव्यवस्था में पानी के बगैर तो एक बार जीवन की कल्पना की भी जा सकती है परन्तु बिजली का एक पल का भी अभाव समूची व्यवस्था को चरमरा देने की ताकत रखता है। भारत में ऊर्जा की जरूरत जिस तेजी से बढ रही है उससे भारत की ही कई निजी कंपनियां नाभकीय ऊर्जा के उत्पादन को उत्सुक बैठी हैं। नाभिकीय रियsक्टरों के विविध आयkमों के विकास हेतु भारतीय कम्पनियks के पास पयkZIr कौशल भी मौजूद है। निजी क्षेत्र की कम्पनियks जैसे टाटा पावर रिलांयस एनर्जी एस्सार xqzi व जीएमआर ग्रुप  नाभिकीय ऊर्जा संयU= लगाने को तत्पर हैं। गौरतलब यह है कि जब स्वदेशी संसाधनों के बूते पर पिछले 8 वर्षों में 4840 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता का विकास कियk जा सकता है तो क्यk आगामी 12 वर्षों में 40000 मेगावाट क्षमता का विकास सम्भव नहीं है \ क्यk भारतीय वैज्ञानिक,  इंजीनियjk औद्यौगिक घराने देष में हुई दूर संचार क्रांति की भा¡ति नाभिकीय ऊर्जा क्रkfUr को गति नहीं दे सकते+ \



दरसल असली बात कुछ और है। सामरिक हितों का निर्धारण सदा से आर्थिक हिsतों के आधार पर ही होता आयk है। भारतीय नाभिकीय कायZdze  पर लगे 33 वर्ष पुराने प्रतिबंध को आज यfn अमरीका ढील दे रहा है तो उसे अगले 3 दशकों में 150 अरब डा¡लर का भारतीय परमाणु ऊर्जा बाजार दिखाई पड रहा है। सन्धि के प्रभाव में आने के साथ ही 14 अरब डाWलर के सौदों के लिए अरीवा, जनरल इलैक्ट्रिक, वेस्टिंग हाउस और रोसाटम जैसी बहुरा’Vªh;  कम्पनिय्ंks में होड लगी हुई है।

आर्थिक विकास के लिए सन्धिय और समझkSrs तो जरूरी होते हैं। परन्तु उसमें दोनों पक्षों के लिए मोल भाव का पूरा मौका रहता है। आज भारत के लिए परमाणु बाजार खोलना अमरीका की आर्थिक मजबूरी है। ऐसे में भारत को कोई भी समझkSrk  अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप करना चाहिए।  पिछले 4 दशकों से भारत का परमाणु ऊर्जा कायZक्रम सुचारू रूप से चल ही रहा है। कुछ नीतिगत परिवर्तनों की आव”;drk अवश्यd है जिससे नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी टेलीका¡म की तरह तेजी आ सके। आत्मनिर्भरता के ठोस आधार पर हम बेहतर निर्णय ले पाए¡गे।



Tkgk¡ तक ऊर्जा संकट का प्रश्न है तो उसके लिए अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास का पयkZIr अनुभव व दक्षता हमारे पास मौजूद है। ऊर्जा संकट को धुरी बना एकपक्षीय नाभिकीय सन्धि करने की जल्दी यk मजबूरी भारत की बिलकुल नहीं है।



ऊर्जा के पश्चिमी उपभोग स्तरों को मानदण्ड मानकर भारतीय  vFkZO;oLFkk के विकास का खा¡pk  तैयkर करना तो चार्वाकीय ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत वाले न्यk; से एक मूर्खतापूर्ण अभिप्राय होगा। राष्ट्रपिता की 139वीं  वर्षगा¡ठ हाल ही मना चुके राष्ट्र के कर्णधारों को भारतीय विकास की अवधारणा पर एक बार फिर चिन्तन करने की आवश्यdrk है। पाश्चात्यk भोगवादी दृष्टिकोण से भारत की  leL;k,¡ सुलझsxh नहीं वरन और अधिक जटिल होती चली जाए¡गी।    

Sunday, October 7, 2007

कृषि मंत्री हल नही कर सकते किसानो का संकट

Rajasthan Patrika 07-10-2007
युवराज राहुल गाँधी के राज्याभिषेक की तैयारियाँ शुरू हो गईं हैं। जैसे राजतन्त्र मे युवराजों को गद्दी पर आसीन होने से पहले रणक्षेत्र में अपने शौर्य का प्रदर्शन करना होता था वैसे ही लोकतंत्र के इस युवराज को लोक सभा चुनाव में अपनी विजय पताका फहरानी होगी। जिसके लिये एक अलग तरह के रण कौशल की आवश्यकता होगी। हमारे लोकतंत्र में बहुसंख्यक मतदाता किसान और मजदूर है। इसलिये हर दल चुनाव से पहले किसान और मजदूरों के हक की बढ़चढ़ कर बात करता है। पर सत्ता में आने के बाद वही दल सारी नीतियां केवल औद्योगिक जगत के हितों को ध्यान में रखकर बनाने लगता है। भारत का यह दुर्भाग्य है की न तो योजनाकारों ने और न ही राजनेताओं ने इस कृषि प्रधान देश की जमीनी हकीकत को पहचानने की कोशिश की और न ही इसकी आत्मा को जाना। इसलिये किसानों के हक में खरबों रूपये की योजनायें बनने के बाद भी देश का किसान आज बदहाल है।

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर, राहुल गाँधी के माध्यम से देश के किसानों और मजदूरों के लिये हजारों करोड़ रूपये की योजनाओं की घोषणाऐं की जा रहीं हैं। ताकि संदेश जाये कि युवराज राहुल गाँधी देश के किसानों के प्रति वाकई गंभीर हैं। इसमें कोई बुराई नहीं। पर समस्या ये है कि ऐसी घोषणाओं से किसानों के हालात सुधरने वाले नही। आज देश में किसान रासायनिक खाद के भारी संकट का सामना कर रहा है। एक तरफ तो इस खाद ने किसान की भूमि की उर्वरकता तेजी से घटायी है। उस पर कर्जे का बोझ बढ़ाया है। दूसरी ओर समय पर इसकी आपूर्ती न हो पाने के कारण किसान की तकलीफ काफी बढ़ी है।

आज पूरी दुनियk के समझदार कृषि वैज्ञानिक यह मानने लगे हैं कि आधुनिक तरीके से की जा रही खर्चीली कृषि न तो किसानों के हित में है और न ही दुनियां के लोगों के हित में। रासायनिक खाद पर आधारित कृषि के विनाशकारी परिणाम सारी दुनियां के सामने आ चुके हैं। इसलिये आज जैविक कृषि का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर के कुलीन और सम्पन्न लोग रासायनिक खादों से उपजे अनाज, दालों व फल सब्जीयों का उपभोग नही करते। हर ओर जैवीक कृषि के उत्पादनों की मांग है। राजस्थान के नवलगढ़ जिले में एम0आर0 मुरारका फाउण्डेशन ने हजारों किसानों की जिंदगी बदल दी है। इस संस्था ने राजस्थान के जैविक कृषि उत्पादों का बाजार विदेशों मे खड़ा कर लिया है। ऐसी ही तमाम संस्थायें देश में किसानों का हित साधने में जुटी हैं। पर रासायनिक खादों के हामी केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने अभी तक इस दिशा में कोई क्रांतिकारी कदम नही उठाया है। उधर अकसर किसान यह शंका करते हैं कि जैविक कृषि के लिये अभी बाजार परिपक्व नही हुआ है। पर यह गलत सोच है।

डा¡ भारत भूषण त्यागी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के जिले के एक ऐसे किसान है जिन्होनें इस धारणा को झुठला दिया। उन्होनें मात्र 6 एकड़ जमीन में जैविक कृषि के माध्यम से न सिर्फ अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति की है बल्कि 10 हजार किसान परिवारों की कृषि भी सुधार दी। डा¡ त्यागी का कहना है कि किसानों की समस्या का हल कृर्षि मंत्री या भारत सरकार के पास नहीं है। किसानों की समस्या का हल तो किसानों के ही पास है। उन्हे अपनी सोच बदलनी होगी। आज किसान को बीज बाहर की कंपनियो से खरीदना पड़ता है। खाद बाहर की कंपनियो से खरीदनी पड़ती है। कीटनाशक बाहर की कंपनियों से खरीदने पड़ते हैं। ट्रैक्टर बाहर की कंपनियांे से खरीदना पड़ता है। डीजल बाहर की कंपनियों से खरीदना पड़ता है। साबुन, तेल, मंजन सभी कुछ बाहर की कंपनियो से खरीदने पड़ते है। किसान की आमदनी से ज्यादा मुनाफा बाहर की कंपनियks उससे ले जाती है। किसान पर बचता क्या है कर्जा और बैंक का तकादा। मजबूरी में देश के लाखो किसान अपने परिवारों के साथ आत्महत्या कर रहे हैं। डा¡ त्यागी का कहना है कि खेती बाजार की मांग पूरी करने के लिये नहीं अपने परिवार और गाँव को सुखी बनाने के लिये की जायगी तो किसान की हर समस्या का हल निकल जायेगा।

डा¡ भारत भूषण त्यागी दिल्ली विश्वविद्यालय से ऊंची पढ़ाई पढ़ कर भी नौकरी करने नहीं निकले। पिछले 15 वर्षों से उ0प्र0 के बुलंदशहर के एक सघन वन में जाकर अपनी पुश्तैनी 6 एकड़ जमीन पर खेती करने लगे। पर ऐसी बेवकूफी की खेती नहीं जिसमें मुनाफा बाहर की कंपनियाँ कमाएं और किसान के जवान बेटे ताश खेलने में दिन बिता दें। उन्होनें खेती की नई विधि अपनाई। कुछ ही वर्षों में 6 एकड़ जमीन सोना उगलने लगी। वे बाजार से कुछ नहीं खरीदते, न बीज, न डीजल, न कीट नाशक, न खाद। केवल अच्छी पैदावार करते हैं और अपनी व अपने परिवार की सभी जरूरत घर बैठे पूरी कर लेते हैं। साल में 5-6 लाख रूपया बचता है सो अलग। यही तकनीकि उन्होंने 10 हजार किसान परिवारों को सिखाई। जो आज खुशहाल हैं और डा¡ त्यागी को देव पुरूष मानते हैं।

राहुल गाँधी अगर वास्तव में देश के किसानों के हालात बदलना चाहते हैं तो उन्हे केवल युवा सांसदो की टीम साथ लेकर चलने से कामयाबी नहीं मिलनी क्योंकि उन्हें ज्ञान देने और नीति बताने वाले लोग तो वही पोंगापंथी दिमाग वाले हैं। जो आज भी देश को विदेशी कंपनियों की नजर से देखते हैं। युवराज को तो डाॅ0 भारत भूषण त्यागी जैसे उन लोगों की सलाह लेनी चाहिये जिन्होने अपने अनूठे कार्यों से जनहित में सफलता के झंडे गाढ़े हैं। ऐसे लोगों की सलाह से जो विचार बनेंगे, जो नीति बनेगी और जो काम होगा उससे किसानों का ही नही देश की आम जनता का भी हित होगा। राजनैतिक विजय तो मिल ही जायेगी पर देश में जो एतिहासिक परिवर्तन दिखाई देगा वो युवराज को लंबे समय तक शासन करने का नैतिक आधार देगा। तकलीफ इस बात की है कि निहित स्वार्थ सत्ता केंन्द्र तक कभी सद्विचारों को पहुंचने ही नहीं देते। राहुल गाँधी के पिता श्री राजीव गाँधी भले, सरल और सच्चे इंसान थे पर उन्हे स्वार्थी तत्वों ने नाकाम कर दिया। अब राहुल गाँधी ऐसे लोगों से कैसे बचते हैं, समय ही बताएगा।

Sunday, September 30, 2007

सत्यमेव जयते फिर न्यायपालिका को सच से परहेज क्यों है ?

मुंबई मिड-डे के चार पत्रकारों को अदालत की अवमानना के मामले में चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। देश के कई मशहूर समाजसेवी व बुद्धिजीवी इन पत्रकारों के समर्थन में सर्वोच्च अदालत गए हैं। इन पत्रकारों की गलती यह है कि इन्होंने भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री वाईके सब्बरवाल के पुत्रों को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट छापी जिससे यह संकेत मिलते हैं कि न्यायमूर्ति सब्बरवाल द्वारा दिल्ली में करवाई गई सीलिंग व भारी तोड़फोड के पीछे उनके व्यावसायिक स्वार्थ थे। इस संदर्भ में ये पत्रकार किसी भी जांच एजेंसी के सामने सबूत प्रस्तुत करने को भी तैयार हैं। पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी बात अनसुनी कर उन्हें अदालत की अवमानना की सजा सुनाई है। सीलिंग के मामले में अदालत के रवैए से दिल्ली पहले ही भड़की हुई थी। अब ऐसी बात सामने आई है जिससे जनता का आक्रोश फूटना स्वाभाविक है। ऐसे संगीन आरोप सामने आने के बाद भी अगर अदालत उनकी जांच नहीं करवाती और दोषी न्यायधीश को सजा देने की बजाए सच्चाई उजागर करने वाले को ही अगर सजा देती हैं तो अदालत की विश्वसनीयता पर बहुत बड़ा प्रश्नचिंह खड़ा हो जाएगा। आजाद भारत ने उपनिषद् के मंत्र सत्यमेव जयतेको अपने शासन का आधार बनाया है जिसका अर्थ है कि हर हालत में सत्यकी ही विजय होगी। फिर अदालतों का ऐसा रवैया क्यों होगा है कि वे सच को भी डिफेंस नहीं मानती।



अदालत की अवमानना कानून में साफ लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति अदालती कार्यवाही में विघ्न पैदा करता है या उसको प्रभावित करने की कोशिश करता है या अदालत की गरिमा को हानी पहुंचाता है तो उस पर अदालत की अवमानना कानून के तहत मुकद्दमा चलाया जा सकता है और उसे सजा दी जा सकती है। पर जब कोई न्यायधीश अनैतिक या भ्रष्ट आचरण करे और उसका खुलासा प्रमाण सहित कोई वकील या पत्रकार करे तो इसे अदालत की अवमानना कैसे माना जा सकता है ? लोकतंत्र में विधायिका की जवाबदेही मतदाताओं के प्रति होती है। कार्यपालिका की जवाबदेही अपने राजनैतिक आकाओं के प्रति होती है और मीडिया की जवादेही जनता के प्रति होती है। इस तरह लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। पर चैथे स्तंभ न्यायपालिका की जवाबदेही अभी तक किसी के प्रति नहीं है। दरअसल संविधान के निर्माताओं ने न्यायधीशों को भगवान के समान माना था। उनसे नापाक चाल-चलन की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। इसीलिए उन्हें अदालतों में मी लाॅर्ड’! कह कर संबोधित किया जाता है। पर सच्चाई यह है कि जो न्यायधीश बनते हैं वो किसी देव लोक से अवतरित नहीं होते। इसी लोक से हैं और उनके लिए समाज के प्रभाव से मुक्त रह पाना संभव नहीं है। इसलिए वे भी अक्सर वही गलतियां कर जाते हैं जो समाज के दूसरे वर्ग करते हैं। पर यहां यह भेद स्पष्ट हो जाना चाहिए कि किसी जज के अनैतिक आचरण को उजागर करने का अर्थ न्यायपालिका की अवमानना नहीं है। वह तो अधिक से अधिक संबंधित न्यायधीश की मानहानी मानी जाएगी। जिसके लिए वह न्यायधीश मौजूदा कानून के तहत मुकद्दमा चलाने को स्वतंत्र हैं। व्यक्तिगत दुराचरण को अदालत की अवमानना कानून से छिपाना न्यायपालिका की विश्वसनीयता को पूरी तरह से समाप्त कर सकता है। इसलिए अदालत की अवमानना कानून में वांछित संशोधन करके यह व्यवस्था बनानी चाहिए कि दोषी न्यायधीशों की जांच हो और उन्हें सजा भी मिले। वरना सत्य मेव जयते का क्या अर्थ रह जाएगा ? आश्चर्य की बात यह है कि आए दिन अदालत से फटकार खाने के बावजूद हमारे नेता व सांसद इस कानून में कोई सुधार करने को तैयार नहीं हैं। कुछ बड़े नेताओं ने तो साफ कहा कि वे इतने मामलों में फंसे हैं कि न्यायपालिका से भिड़ेंगे तो उसका बुरा परिणाम भोगेंगे।



यह पहली दफा नहीं है जब सर्वोच्च न्यापालिका पर उंगली उठी है। 1997 से 2001 तक मैंने भारत के तीन  मुख्य न्यायधीशों के घोटाले व अनैतिक कार्यों के प्रमाण उनके कार्यकाल में ही अपने टेबलाॅइड कालचक्रमें प्रकाशित किए थी। जिन पर देश में काफी विवाद हुआ और तत्कालीन कानून मंत्री श्री राम जेठमलानी को इस्तीफा भी देना पड़ा। मुझ पर अदालत की अवमानना का मुकद्दमा सर्वोच्च न्यायालय में नहीं बल्कि आतंकवाद से ग्रस्त कश्मीर की घाटी में चलाया गया। मुझे जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में इस मुकद्दमें के दौरान श्रीनगर में ही रहने के आदेश दिए गए। जब मैं वहां नहीं गया तो मुझे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया। जम्मू पुलिस मुझे रोज गिरफ्तार करने आने लगी। डेढ वर्ष तक मैंने देश में जगह-जगह भूमिगत रह कर अदालत की अवमानना कानून में संशोधन की मांग जनसभाओं में उठाई। इससे पहले की पुलिस वहां पहुंचती मैं दूसरे शहर निकल जाता था। पर न तो कोई बड़ा वकील मेरे समर्थन में खड़ा हुआ और न कोई नामी पत्रकार और न कोई बड़ा समाजसेवी। सबको लगा कि पदासीन मुख्य न्यायधीश के मामले में बोल कर कहीं उन्हें जेल न जाना पडे़। आखिर मुझे जान बचाने के लिए देश छोड कर भागना पड़ा। लंदन और न्यूयार्क में पूरी दुनिया के पत्रकार संगठनों का मुझे भरपूर समर्थन मिला। बीबीसी और सीएनएन जैसे बड़े टीवी चैनलों ने मेरे साक्षात्कारों का सीधा प्रसारण उन देशों से किया। इस सबके बाद मेरी नैतिक विजय हुई। भारत के नए बने मुख्य न्यायधीश श्री एसपी भरूचा को सार्वजनिक रूप से कहना पड़ा की उच्च न्यायपालिका में भी 20 फीसदी भ्रष्टाचार है। जिससे निपटने में मौजूदा कानून नाकाफी है। प्रश्न उठता है कि अगर उच्च न्यायपालिका में 20 फीसदी भ्रष्टाचार है तो भारत की सवा सौ करोड जनता को यह कैसे पता चलेगा कि उसकी किस्मत का फैसला करने वाला न्यायधीश ईमानदार है या भ्रष्ट ? एक भ्रष्ट न्यायधीश किसी दूसरे के आचरण का मूल्यांकन कैसे कर सकता है ?



संसद दोषी न्यायधीश पर महा अभियोग प्रस्ताव लाएगी नहीं। न्यायपालिका अपने भ्रष्ट साथी को सजा नहीं देगी और सच छापने वाले पत्रकारों को जेल जाना पड़ेगा। अगर यही होना है तो भारत सकार को अपने सरकारी दस्तावेजों व संसद भवन की दीवारों से सत्यमेव जयतेहटा कर लिखना चाहिए असत्यमेव जयते।यह गंभीर मुद्दा है। न्यायपालिका को इस पर मंथन करना चाहिए। सर्वमान्य नियम बना कर न्यायधीशों की जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न्यापालिका की प्रतिष्ठा बढ़ेगी घटेगी नहीं।

Sunday, September 9, 2007

भ्रष्टाचार कैसे रूके ? केन्द्रीय सतर्कता आयोग की मजबूरियां

सेवानिवृत्त होकर अब तक वही प्रशासनिक अधिकारी मजे मारते थे जो अपने सेवा काल में बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाते थे और बाद में उनके सलाहकार बन जाते थे। लेकिन अब जीवन भर ईमानदार रहे अधिकारियों की भी पूछ होगी। यह पहल करने जा रहा है केन्द्रीय सतर्कता आयोग। दरअसल भ्रष्टाचार से सभी त्रस्त हैं। पर हैरान है यह देख कर कि ये घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। लोग सोचते हैं कि सीबीआई है, केन्द्रीय सतर्कता आयोग है फिर भी इस पर अंकुश क्यों नहीं लगता ? सीबीआई केन्द्र की सरकारों के हाथ में अपने विरोधियों को परेशान करने का एक औजार मात्र बन कर रह गई थी। इसीलिए जैन हवाला कांड की सुनवाई के बाद सर्चोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग के हाथ मजबूत करने का फैसला लिया और एक की बजाए तीन सदस्यों वाले आयोग का गठन कर दिया और सरकार को आदेश दिया कि इस आयोग को पूर्ण स्वायतत्ता प्रदान की जाए।



होता यह आया था कि बड़े अधिकारियों और मंत्रियों आदि के भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करने से पहले सीबीआई को सरकार से अनुमति लेनी होती थी। सरकार वर्षों अनुमति नहीं देती थी। इस तरह भ्रष्ट अधिकारी और मंत्री सरकार के ही संरक्षण में फलते-फूलते रहते थे। विनीत नारायण बनाम भारत सरकारनाम से मशहूर इस मुकद्दमें में सर्वोच्च न्यायालय ने भारत सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह कानून में बदलाव करके इस तरह की अनुमति लेने की बाध्यता को समाप्त कर दे। उस समय इस फैसले को देश के मीडिया ने ऐतिहासिक बता कर प्रमुख खबर बनाया। लोेगों को भी लगा कि अब हालात बदलेंगे। पर जब यह मामला कानून बनाने के लिए संसदीय समिति के पास पहुंचा तो श्री शरद पवार की अध्यक्षता वाली समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का जनाजा निकाल दिया। इसके बाद जो केन्द्रीय सतर्कता आयोग कानूनबना उसमें आयोग की स्वायतत्ता दिखावा मात्र थी। असली नियंत्रण सरकार ने अपने पास ही रखा। जो भी हो आयोग का नया रूप सामने आया और अब इसमें तीन सदस्यों की नियुक्ति होने लगी। इन सदस्यों ने उत्साह से काम करना शुरू किया। जनता ने भी शिकायतों के ढेर लगा दिए। पर फिर जल्दी ही समझ में आया कि आयोग के पास भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए समुचित मात्रा में अनुभवी लोग ही नहीं हैं। मौजूदा मुख्य सतर्कता आयुक्त श्री प्रत्यूष सिन्हा और उनके साथी सदस्य श्रीमती रंजना कुमार व श्री सुधीर कुमार ने इस समस्या का हल खोजा और तय किया कि क्यों न सेवानिवृत्त व ईमानदार छवि वाले वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक प्रबंधकों व काॅरपोरेट मैंनेजमेंट के अनुभवी लोगों को बुला कर उनसे जांच करवाई जाए। ऐसा प्रस्ताव श्री सिन्हा ने सरकार को भेजा। सरकार कुछ फैसला ले पाती उससे पहले ही अदालत का एक आदेश आ गया कि आयोग को ऐसा करना चाहिए।



वैसे भी इस कानून के 8वें अनुच्छेद के तहत आयोग को अधिकार है कि आवश्यकता अनुसार वह सीधे जांच करवा सकता है। सामान्यतः आयोग यह जांच संबंधित विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी व सीबीआई के अधिकारियों की मदद से करवाता है। पर यह प्रक्रिया काफी लंबी होती है और अपराधी को जल्दी सजा नहीं मिल पाती। भारत सरकार के विभाग, निगम और सार्वजनिक उपक्रम हर साल लगभग 1 लाख करोड रूपए की खरीदारी करते हैं। ये खरीदारी निविदाएं आमंत्रित करके की जाती हैं। अक्सर इनमें काफी घपले होते हैं। पर आयोग चाह कर भी इनकी जांच नहीं कर पाता। कारण आयोग के पास जांच करवाने के लिए अपने तीन सदस्यों के अलावा तीन सचिव, दो अतिरिक्त सचिव, 16 उप सचिव और लगभग 11 सीडीआई हैं। इनके अलावा मात्र दो चीफ इंजीनियर हैं। बाकी लगभग 250 कर्मचारी और हैं। यह अमला पूरी ताकत लगाने के बाद भी सरकारी खरीद के कुल मामलों में 5 फीसदी मामले भी पकड़ नहीं पाता। उनकी जांच करना तो दूर की बात है। इसलिए इन उपक्रमों में लगे भ्रष्ट लोगों के मन में आयोग का कोई खौफ नहीं। वे जानते हैं कि आयोग के पास इतने साधन ही नहीं कि वह उनके खिलाफ जांच कर सके। इसलिए बेखौफ हो कर काली कमाई में लगे रहते हैं।



श्री सिन्हा का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह यह नियम बना दे कि सौ करोड रूपए सालाना से ज्यादा की खरीदारी करने वाले हर सौदे की जांच का अधिकार आयोग को होगा। फिर आयोग किसी भी सौदे की फाइलें मंगवा सकेगा। इससे निश्चित आयोग का डर बढ़ेगा। आज आयोग के पास गंभीर किस्म के लगभग 200 मामले विचाराधीन हैं पर उनको परखने वालों की कमी है। इसलिए अदालती आदेश के बाद आयोग ने फिलहाल 6 विशेषज्ञांे का पैनल बना लिया है। जिनमें से दो लोग प्रशासकीय अनुभव वाले हैं। दो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और दो प्रबंधकीय क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। अब कोई शिकायत आने पर आयोग इन विशेषज्ञों की मौजूदगी में फैसला करता है कि उसे मामले की जांच करनी है या नहीं। पर इससे भी समस्या हल नहीं होती। इसलिए आयोग अपने सलाहकारों का पैनल बड़ा करना चाहता है। जिसमें ईमानदार, अनुभवी व बेदाग लोगों को रखा जाए और उनसे समय-समय पर शिकायतों की जांच करवाई जाए। ऐसे लोगों की सूची आयोग तैयार करना चाहता है जो पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से हर मामले की जांच करें और इन्हंे सम्मानजनक मानदेय भी दिया जाए।



इसके साथ ही एक सुखद शुरूआत और हुई है। बर्लिन पैक्टनाम से मशहूर एक फैसले ने भ्रष्टाचार को रोकने का नया तरीका ईजाद कर लिया है। अब इसे भारत में भी लागू किया जाने लगा है। इसमें माल देने वाली फर्म और माल खरीदने वाली संस्था जैसे ओएनजीसी दोनों को एक साझे करार पर दस्तखत करने होते हैं। जिसमें दोनों पक्ष घूस न लेने और न देने की घोषणा करते हैं और ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल यह ध्यान रखती है कि समझौते की शर्तों का उल्लंघन न हो। आयोग इस परंपरा को आगे बढाना चाहता है।



सरकार को चाहिए कि वह आयोग को बाहर से विशेषज्ञ बुला कर जांच करवाने की अनुमति प्रदान करें और आयोग को चाहिए कि वह ऐसे विशेषज्ञों के चयन की प्रक्रिया को इतना पारदर्शी बनाए कि देश भर से सच्चे, ईमानदार, अनुभवी व कार्यकुशल लोग आयोग की मदद के लिए सामने आ सके। उनके अनुभव का फायदा उठा कर आयोग बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की जांच इनसे करवा सकता है। यह एक अच्छी पहल होगी। फिर भी अगर सरकार आयोग को यह अनुमति नहीं देती है तो यही मानना पड़ेगा कि सरकार नहीं चाहती की भ्रष्टाचार पर अकुंश लगे। तब यह देश के लिए दुःखद स्थिति होगी।

Saturday, September 1, 2007

किसानों की किसे परवाह है ?

 Rajasthan Patrika 01-09-2007
प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री मोंटेकसिंह अहलुवालिया और कांग्रेस के प्रखर नेता व पंचायतराज मंत्री श्री मणि शंकर अय्यर सभी एक स्वर से कहते हैं कि आजादी के बाद कृषि की और किसानों की उपेक्षा की गई है। वहीं दूसरी ओर योजना आयोग किसानों की भागीदारी को 54 प्रतिशत से घटा कर 6 प्रतिशत पर लाना चाहता है। यदि ऐसा हुआ तो 70 करोड़ किसान बेरोजगार हो जाएंगे। पहले से ही बेराजगारी की मार झेल रही सरकार इन करोड़ों बेरोजगार किसानों को कहाँ ले जाएगी, यह बात समझ से परे है। जब देश के लगभग एक लाख किसानांे ने आत्महत्या की तो प्रधानमंत्री ने उन्हें आर्थिक पैकेज दिया लेकिन इस पैकेज के बाद भी देश में किसानों की आत्महत्याएं कम नहीं हुई हैं। अब भी देश में प्रतिदिन औसतन 14 किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

आश्चर्य है कि किसानों के वोटों के सहारे संसद में पहुंचने वाले सांसद या बड़े-बड़े राजनैतिक दल कोई भी किसानों की बर्बादी के खिलाफ जोर-शोर से आवाज नहीं उठा रहा है। सरकार के पास खेती, किसानी और किसान के साथ ही गांवों की जिंदगी को बचाने के लिए आखिर क्या दृष्टि है ? क्या सरकार ठेका खेती, निगमित खेती, जींन्स संशोधित बीजों के आधार पर ही खेती करवाना चाहती है ? ऐसी खेती से तो योजना आयोग, विश्व बैंक या डब्ल्यूटीओ सब में सामंजस्य हो जाएगा। सरकार भी खुश और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी खुश। लेकिन किसान नहीं बचेगा। खेती नहीं बचेगी। कुल मिला कर भारत सरकार चाहती है कि यूरोप और अमेरिका की तरह खेती किसान नहीं मल्टीनेशनल कंपनियां करें। सरकार ये भूल जाती है कि भारत में किसानों के लिए खेती न केवल जीवकोपार्जन का साधन हैं बल्कि जीने का एक तरीका भी है। भारतीय कृषि व्यवस्था में खेती, किसान, उसका परिवार, उसके मवेशी, उसका समाज, उसका परिवेश व उसका पर्यावरण सभी आपस में गंुथे रहते हैं। सब एक दूसरे पर निर्भर हैं। एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते। इतना ही नहीं देश के धार्मिक रीति-रिवाज, उत्सव और त्यौहार भी खेती के वार्षिक क्रम से ही जुड़े हैं।

मल्टीनेशनल कंपनियों के हित को ध्यान में रख कर बनाई गई नीतियों से इन कंपनियों को मोटा लाभ तो दिया जा सकता है, लेकिन खेती को नहीं बचाया जा सकता। दुनियां में जींस संशोधित खेती के खतरों पर जो शोध हुआ है उससे यह स्पष्ट हैं कि पर्यावरण व स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ता है। यही वजह है कि रासायनिक उर्वरकों के निर्माता अमेरिका व यूरोप में भी जैविक उत्पाद, रसायन उत्पादों की तुलना में डेढ गुने महंगे बिक रहे हैं। लोग स्वस्थ्य रहने के लिए और आने वाली पीढियों को बचाने के लिए जैविक उत्पाद ही खरीदना पसंद करते हैं। भारत की खेती तो परंपरागत रूप से ही जैविक थी। कहा गया अधिक से अधिक रासायनिक खाद डालो, कीटनाशक डालो तो फायदा होगा। हुआ इसका उल्टा ही, अब यह स्थिति आ गई है कि अनाज और सब्जियों के माध्यम से धीरे-धीरे जो रासायनिक जहर हमारे शरीर में पहंुच रहा हैं वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को बढा रहा है। शोध ने सब कुछ साबित कर दिया है लेकिन हुक्मरान थोड़े से लाभ के लालच में आंख मूंदे बैंठे है। कहावत है कि बिल्ली को देख कर कबूतर आंख बंद कर लेता है, पर क्या आंख बंद करने से देश का किसान व खेती बच सकती है ?

यह बड़े दुःख और चिंता की बात है कि भारत सरकार अपनी नीति से देश के करोडों किसानों की जिंदगी बर्बाद करने जा रही है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी राजनैतिक दल इसका मुखर विरोध नहीं कर रहा है। लगता है कि शहरी मानसिकता ने राजनैतिक नेतृत्व को गांवों के प्रति संवेदनाशून्य बना दिया है। गांव उजड़ें तो उजड़ जाएं, कृषि बर्बाद हो तो हो जाए पर हित दूसरों के साधे जाएंग,े अपनों के नहीं। इससे भी आश्चर्य की बात यह है कि चाहे पंजाब के किसान संगठन हों, भारतीय किसान यूनियन हो, कर्नाटक का रैयतबाड़ी संघ हो या महाराष्ट्र का शेतकारी संगठन कोई भी किसानों के ऊपर मंडरा रहे खतरों के बादलों को देख नहीं पा रहा है। कोई राष्ट्रव्यापी आंदोलन नहीं खड़ा हो रहा है। मध्य प्रदेश की किसान संगठन समिति के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुनीलम का आरोप है कि राजनेता और बुद्धिजीवी शहर केन्द्रित हो गए हैं और गांवों की सोचना भी नहीं चाहते। आज अमेरिका से परमाणु संधि पर तो देश में इतना शोर मच रहा है। पर देश के कृषि क्षेत्र में अमेरिकी घुसपैंठ से हम सब काफी अनजान हैं। देश के कृषि क्षेत्र पर कब्जा करके अमेरिका नव-साम्राज्यवाद का विस्तार करना चाहता है। ऐसा लगता है कि अमेरिका को जहां-जहां संसाधन दिखाई देते हैं वहीं-वहीं वह अपनी छुपी रणनीति के तहत काम कर रहा है।

भारत की पूरी खेती ‘इंडो यूएस नाॅलेज इनिशिएटिव’ के नाम पर शहीद की जा रही है। कृषि शोध संस्थानों, भारत के कृषि विश्वविद्यालयों और भारत की कृषि की दिशा को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले छोड़े जाने की साजिश की जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत अमेरिका के साथ हो रहे कृषि समझौते की दिशा को तय करने के लिए बनें बोर्ड में देश के वैज्ञानिकों को न रख कर कारगिल और मोनसेंटों जैसी दुर्दान्त कंपनियों के प्रतिनिधियों को रखा गया है। इस देश के कृषि वैज्ञानिकों के योगदान की यह अनोखी उपेक्षा किसी और विकासशील देश में शायद ही देखने को मिले। देश के कृषि वैज्ञानिकों ने देश को खाद्यान के मामले में आत्मनिर्भर बनाया था। पर जब कृषि योग्य भूमि व उससे जुड़े अनेक पहलुओं पर समझौते हो रहे हैं तो बोर्ड में देश के वैज्ञानिकों के स्थान पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को रखा जाना, देश के हुक्मरानों की कैसी नीति है ? जनता को भी यह सवाल करना चाहिए कि क्या भारत के कृषि वैज्ञानिकों पर भारत सरकार का भरोसा पूरी तरह से समाप्त हो गया है? सरकार यह कह सकती है कि पहली हरित क्रांति के पक्ष में तो आप थे तो अब दूसरी हरित क्रांति का विरोध क्यों कर रहे हैं ? दरअसल दोनों में अंतर है।

विरोध इसलिए कि तब कृषि वैज्ञानिकों ने भारत के किसानों को तकनीकी सांैपी थी। अब तकनीकी का पेंटेंट कंपनियों के पास हैं, जिससे वे अधिकतम मुनाफा कमाना चाहती हैं। अमेरिका के साथ हो रही परमाणु संधि की चर्चा तो बहुत हुई लेकिन कृषि समझौता सुनियोजित तौर पर दबा दिया गया है। जबकि परमाणु संधि की तरह ही सरकार की यह पहल भी राष्ट्रीय सुरक्षा की तरह ही खाद्य सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। आखिरकार सरकार सब कुछ क्यों इन कंपनियों को सौपना चाहती हैं ? पहले पीने का पानी, फिर बीज और अब किसानों की जमीनें भी कंपनियांे को सौपी जा रही हैं। कृषि उपयोगी भूमि का कंपनियों को हस्तांतरण किसी भी हालत में रोका जाना चाहिए। किसानों की यदि 100 एकड़ जमीन कंपनी को दी जाती है तो उसमें से 25 एकड भी कंपनी वास्तविक उपयोग में नहीं लाती। यह पूरा रीयल स्टेट बिजनेस बन गया है। इसलिए किसान चिंतित और उत्तेजित हैं। सोचने वाली बात है कि देश का किसान अपनी कुर्बानी देकर भी एसईजेड का विरोध क्यों कर रहा है ? जिन देशों को हम आज विकसित राष्ट्र कहते हैं उनमें भी एसईजेड के माध्यम से तरक्की नहीं हुई। हमारी सरकार 2 लाख करोड़ रू. की सब्सिडी कंपनियों को दे रही है। पर खेती के लिए 50 हजार करोड सब्सिडी की बात आती है तो देश के वित्तमंत्री कहते हैं कि संसाधन कहां से आएगा। इच्छा शक्ति होने पर संसाधन जुटाए जाते हैं, जुटाए गए हैं लेकिन केन्द्र सरकारों की पूरी प्राथमिकता आजादी के बाद शहरों और उद्योगों के लिए रही। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का गांधी का रास्ता अगर अपनाया गया होता तो नतीजा आज किसानों की आत्म हत्या के रूप में नहीं बल्कि कुछ अलग ही होता। गांधी की विरासत का झंडा लेकर चलने वाली सरकार को तो इस पूरे मामले पर खुले दिमाग से फिर से सोचना चाहिए। कृषि सुधरे पर किसानों को बर्बाद करके नहीं, उन्हें खुशहाल बना कर, वरना गांव उजड़ेंगे, शहरों पर बोझ बढेगा, हिंसा बढेगी और देश में अराजकता फैलेगी।

Sunday, August 26, 2007

मायावती के बदले तेवर

Rajasthan Patrika 26-08-2007
चैथी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी सुश्री मायावती के प्रशासनिक निर्णयों की धमक प्रदेश के नगरों में सुनी जाने लगी है। गत दिनों पश्चिमी उ.प्र. के बुलंदशहर जिले में एक जैविक फार्म देखने जाते हुए हम कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध पिलखुआ में रूके तो वहां के कुछ उद्यमियों से बात हुई। सबका एक स्वर से कहना था कि नई सरकार के आते ही उनके इलाके से गqडों का आतंक समाप्त हो गया है। पहले ये उद्यमी दिन छिपते ही अपने कारखाने बंद करके घर भागते थे। वरना घर के रास्ते में लुट जाने या अपहरण हो जाने का खतरा था। पर अब रात के 12 बजे तक भी फैक्ट्री चला रहे हैं और बेखौफ घर जाते हैं। यह एक सुखद सूचना थी। ऐसी ही सूचनाएं प्रदेश के अन्य नगरों से भी मिल रही हैं। दरअसल सुश्री मायावती के तेवर इस बार काफी बदले हुए हैं। उ.प्र. में बहुत लंबे समय के बाद बहुमत की सरकार बनी है। वे सबकी अपेक्षाओं के विपरीत अपने दमखम पर सत्ता में आई हैं। इतना ही नहीं उनकी सोशल इंजीनियरिंग ने इंका व भाजपा के जनाधार को भी झकझोर दिया है। इससे इन दोनों बड़े दलों में घबड़ाहट है।

राजनैतिक विश्लेश्क यह मान रहे हैं कि अगर वे ऐसे ही चलती रहीं तो अगले लोक सभा चुनाव में देश की एक सशक्त नेता के रूप में उभरेंगी। शायद अपने इसी दूरगामी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वे अपनी सरकार चला रही हैं। जिससे देश के मतदाताओं को अपने कुशल और प्रभावशाली प्रशासक होने का संदेश दे सकें। सत्ता में आते ही अपने ही दल के सांसद को अपने घर पुलिस बुला कर गिरफ्तार करवाने का जो अभूतपूर्व ऐतिहासिक काम उन्होंने किया उसका एक जोरदार संदेश पूरे प्रदेश में गया। ये सांसद गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे। सुश्री मायावती ने अपने दल के सभी सांसदों और विधायकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे नेतागिरी के नाम कानून व्यवस्था से छेड़छाड न करें। प्रशासनिक अधिकारियों को सिफारिशों से परेशान न करें। उन्होंने दल के कार्यकर्ताओं को दलाली के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने से साफ मना किया है। प्रदेश में गुंड़ों, अपराधियांे, अपहर्णकर्ताओं के खिलाफ कड़े प्रशासनिक कदम उठा कर उन्होंने जनता को भयमुक्त प्रशासन देने का वायदा पूरा किया है। जिसका असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। वैसे भी सुश्री मायावती की कार्यशैली से वाकिफ अफसरशाही उनके फरमानों की उपेक्षा करने की हिम्मत नहीं करती।

भारत के इतिहास में ये शायद पहली बार हुआ कि सुश्री मायावती ने प्रदेश के आईएएस अधिकारियों के उपर एक गैर आईएएस टेक्नोक्रेट श्री शशांक शेखर को कैबिनेट सचिव बना कर बैठा दिया। अभी तक कैबिनेट सचिव का पद केवल भारत सरकार में हुआ करता था। श्री शेखर एक अनुभवी और योग्य अधिकारी हैं। जिनपर सुश्री मायावती को पूरा भरोसा है और प्रदेश के आईएएस अधिकारी ये कह कर मन को तसल्ली दे रहे हैं कि श्री शेखर की नियुक्ति राजनैतिक है नाकि प्रशासनिक। सबसे बड़ी बात तो यह है कि, ‘तिलक तराजू और तलवार, इनकी मारो जूते चार’ का नारा देने वाली सुश्री मायावती आज सभी सर्वर्णों को साथ लेकर चल रहीं हैं और उनकी सत्ता में पूरी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं जिससे जनता में उनकी छवि एक सर्वमान्य नेता के रूप में बनने लगी है।

उधर उनके विरोधियों का कहना है कि यह सब केवल लोक सभा चुनाव तक ही चलेगा। उनके आलोचकों का यह भी कहना है कि इन प्रशासनिक कदमों से प्रदेश के आर्थिक विकास और प्रशासनिक कार्यकुशलता में कोई स्थायी सुधार नहीं होगा। यह केवल लोकप्रियता हासिल करने के हथकंडे हैं। पर लखनऊ स्थित राज्य सचिवालय का दौरा करने पर कुछ और ही माहौल नजर आता है। सभी आला अफसर अपने कमरों में मिले। हैरत यह देखकर हुई कि हर अफसर अपने विभाग के कामों को तेजी से निपटाने में जुटा है और आगंतुकों को संतुष्ट करके ही भेज रहा है। हर आगंतुक की समस्या के समाधान लिए प्रमुख सचिव भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को फौरी निर्देश देते जा रहे हैं। इतना ही नहीं स्वयं श्री शशांक शेखर प्रदेश के आर्थिक विकास में गति लाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

कहते हैं कि हर नई सरकार का हनीमून छह महीने तक होता है फिर तलाक का माहौल बनने लगता है। यदि सुश्री मायावती की भी सरकार का यही होना है तो जनता को निराशा हाथ लगेगी। पर शायद ऐसा है नहीं। सुश्री मायावती की अल्पआयु, सामाजिक पृष्ठभूमि, संगठनात्मक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता ने उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है। यहां तक कि वे स्वयं को देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखने लगी हैं। इसलिए उनके व्यक्तित्व में तेजी से बदलाव आ रहा है। वे देश की सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, भौगालिक और राजनैतिक बहुलता के फायदों को और दबावों को भी समझने लगी हैं। वे स्वयं को उ.प्र. की सीमाओं के बाहर परखने लगी हैं। इस बात के पूरे संकेत हैं कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में वे ऐतिहासिक भूमिका निभाने जा रही हैं।

उपरोक्त परिवर्तन तो प्रशंसनीय हैं ही पर आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना इतना आसान नहीं। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था वही औपनिवेशिक मानसिकता वाली है। राज्य की आर्थिक मजबूरियां भी कम नहीं हुई हैं। योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में मौलिक सोच नहीं है और फिलहाल कोई क्रांतिकारी बदलाव भी नहीं आया है। जिसके बिना कुछ ठोस और स्थायी हो पाना संभव नहीं हैं। ऐसी हालत में उपलब्धियों का भी फाइलों में सिमटे रह जाने का खतरा बना हुआ है। यदि सुश्री मायावती वास्तव में भारत में इतिहास रचना चाहती हैं तो उन्हें तुर्की के मुस्तफा कमाल पाशा या सिंगापुर या कोरिया के पूर्व राष्ट्रपतियों की जीवनी पढ़नी चाहिए। कैसे इन नेताओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर ही अपने देशों की तकदीर बदल दी। सुश्री मायावती को चाहिए कि वे केवल डा.अम्बेडकर के प्रति आसक्त न रहे बल्कि श्री चैतन्य महाप्रभु, गुरूनानक देव, संत कबीर दास, संत तुका राम जैसे मध्ययुगीन संतों की वाणी की भी समझ पैदा करें। इन महान संतों ने सामाजिक विषमताओं से त्रस्त आम जन को बहुत राहत दी थी। उन्हें समाज के निम्न से निम्न वर्ग को उपर उठाया पर बिना द्वेष पैदा किए। आज फिर से देश में वैसी ही भावना की आवश्यकता है। जिससे सामाजिक सौहार्द स्वतः ही पैदा हो जाता है। किसी एक जाति और विचारधारा से बंध कर नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने से ही किसी नेतृत्व का जनाधार व्यापक बनता है। सुश्री मायावती को चाहिए कि वे सम्राट अकबर की तरह अपने सलाहकारों के मंडल में हर क्षेत्र के योग्य व्यक्तियों को लेकर अपने नवरत्न तैयार करें जो उनकी भावी भूमिका के अनुरूप उन्हें सही सलाह, सही दृष्टि और सही शब्द देकर आगे बढ़ाएं। अगर वे ऐसा कर पाती हैं तो उनकी राजनैतिक उपलब्धियों को कोई शतरंज का खिलाडी शह नहीं दे पाएगा।

Sunday, August 19, 2007

परमाणु संधि पर इतना बवाल क्यों है ?

Rajasthan Patrika 26-08-2007
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का राष्ट्र के नाम संबोधन इस बार कुछ फीका रहा। अमेरिका से भारत की परमाणु संधि को लेकर उठे विवाद की छाया में शायद प्रधानमंत्री तनाव ग्रस्त थे। यह बात दूसरी है कि उन्होंने इसका जिक्र अपने भाषण में नहीं किया। वामपंथी दल इस बात पर अड़े हैं कि इस पूरे मामले पर नियम 193 के तहत संसद में बहस कराई जाए। जाहिर है कि इस बहस से सरकार की काफी छीछालेदर होगी। इसलिए भी सरकार के लिए यह असहज स्थिति इसलिए भी होगी क्योंकि वामपंथी दल सरकार में उसके सहयोगी हैं। इसलिए सरकार यह बहस नहीं चाहती और यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने सूमोटोयानी अपने आप ही संसद में वक्तव्य देने का फैसला किया। पर उनके वक्तव्य पर सदन में खूब शोर मचा कर विरोध हुआ। जिसमें विपक्षी ही नहीं वामपंथी दल भी शामिल थे, जो सदन से बाहर निकल गए। राज्य सभा में तो प्रधानमंत्री को बोलने ही नहीं दिया गया और वे यह कह कर बैठ गए कि उनके वक्तव्य को पढ़ा हुआ मान लिया जाए। नियम 193 के तहत बहस में सरकार के लिए खतरा तो कोई नहीं है क्योंकि इसमें मतदान नहीं होता पर फजीहत तो होगी ही।



दरअसल, ये सारा बवाल तब मचा जब कलकत्ता के अंग्रेजी दैनिक टेलीग्राफ ने प्रधानमंत्री का एक वक्तव्य छापा जिसमें उन्हें ये कहते हुए उदृत किया गया कि परमाणु संधि तो हो चुकी, इस पर अब कोई पुनर्विचार नहीं होगा और वामपंथी दलों को जो कदम उठाना है उठा लें। शुरू से ही इस संधि का विरोध कर रहे वामपंथी दलों को भड़काने के लिए यह वक्तव्य काफी था। वैसे भी उनका मानना है कि सरकार की विदेश नीति पर अमेरिका हावी है। इस संधि के प्रावधानों को देख कर वामपंथी दल सशंकित हैं। उन्हें डर है कि अमेरिका इस संधि के माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में भारतीय विदेश नीति को अपने हित में मोड़ लेगा। राजग की सरकार के समय जब भारत ने परमाणु विस्फोट किया था तो अमेरिका ने भारत के खिलाफ इकतरफा प्रतिबंध लगा दिया और ये प्रतिबंध उन उपकरणों और सामानों पर लगाए गए जिनका दोहरा उपयोग संभव था। यानी शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए भी और नाभकीय विघटन के लिए भी। ईरान के मामले में भी अमेरिका भारत पर लगातार दबाव डालता रहा है। जबकि भारत की ईरान नीति मित्रतापूर्ण रही है। वामपंथी दलों को शायद यह भी डर है कि ईरान से अफगानिस्तान और पाकिस्तान होकर भारत तक लाई जाने वाली गैस पाइप लाइन का अमेरिका विरोध करेंगा क्योंकि अमेरिका ने ईरान को आतंकवादी देशों की सूची में शुमार कर रखा है।

दूसरी तरफ भाजपा और समाजवादी पार्टी व यूएनपीए के बाकी घटक दल हैं जो सदन में नियम 184 के तहत बहस चाहते हैं। इस बहस से सरकार को बहुत बड़ा खतरा है। नियम 193 में मतदान नहीं होता लेकिन नियम 184 में बहस के बाद मतदान होगा और हालात ऐसे हैं कि अगर वामपंथी दलों ने भी विपक्षी दलों के साथ मिल कर मतदान कर दिया तो सरकार को अपने समझौते में परिवर्तन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। दरअसल अमेरिका में यह नियम है कि हर अंतर्राष्ट्रीय संधि तभी वैध होती है जब उसके पक्ष में सीनेट में बहस के बाद बहुमत हो जाए। भारतीय संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। अलबत्ता वामपंथी दल यह अवश्य चाहते हैं कि हमारे संविधान में भी परिवर्तन किया जाए और यह व्यवस्था की जाए कि हर अंतर्राष्ट्रीय संधि संसद में बहस होने और बहुमत प्राप्त होने के बाद ही वैध मानी जाए। चूंकि लोक सभा के अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी भी वामपंथी दल से हैं इसलिए जाहिर है उनका व्यक्तिगत झुकाव सरकार की परमाणु संधि के खिलाफ होगा और वे इस संधि पर बहस करवाना भी चाहेंगे। वे  नियम 193 के तहत अनुमति देते हैं या नियम 184 के तहत ये फैसला तो वे अपने विवेक से और अपनी पद की अपेक्षाओं के अनुरूप ही करेंगे। पर अब लगता यही है कि भारत अमेरिका परमाणु संधि पर जोरदार बहस होगी।

नतीजा जो भी हो सरकार पर करारा हमला होगा। रोचक तथ्य यह भी है कि इस मुद्दे पर भाजपा और वामपंथी दल एक साथ खड़े हैं जबकि राजग के शासनकाल में वामपंथी दलों का आरोप था कि वाजपेयी सरकार ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं। हर दल संसद की बहस से अपनी राजनैतिक पूंजी बढ़ाना चाहेगा लेकिन इस बात को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता कि अंतर्राष्ट्रीय संधियों को संसद की स्वीकृति मिलनी चाहिए। वरना कोई भी सरकार कभी भी निरंकुश होकर राष्ट्रहित को जाने-अनजाने में बलिदान कर सकती हैं। यह इसलिए भी जरूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में निरंतरता की आवश्यकता होती है। जिस बात से आज विपक्ष सहमत नहीं, हो सकता कल सत्ता में आकर वह उसे पलटना करना चाहे। ऐसे में देश की साख पर बट्टा लगेगा। यदि अमेरिकी माॅडल के अनुसार ही अंतर्राष्ट्रीय संधियांे का भारत के संसद में भी अनुमोदन या संशोधन होने लगे तो उनमें निरंतरता बनी रहेगी। जहां तक भारत-अमेरिका परमाणु संधि की बात है, अमेरिका की शुरू से यही कोशिश रही है कि भारत परमाणु मामले में उसकी छत्रछाया में आ जाए। पिछली बार जब अमेरिका के राष्ट्रपति बुश भारत आए थे तब से इस मुद्दे पर हुई हर बैठक में चाहे वह प्रधानमंत्री स्तर की हो, विदेश मंत्री स्तर की हो या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की अमेरिका भारत पर अपनी शर्तें थोपने की पुरजोर कोशिश करता रहा है। प्रधानमंत्री ने संसद में बयान दिया कि इस समझौते से हमारी सम्प्रभुता का बलिदान नहीं किया गया है। पर इंडियन एक्सप्रेस ने अमेरिकी शासन के एक उपसचिव के हवाले से खबर छापी है कि अमेरिका भारत के शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट को भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस खबर की भारत या अमेरिकी सरकार ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उधर वामपंथी दल अपनी पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद ही अपने अगले कदम का ऐलान करेंगे। सरकार से समर्थन वापस लेने का उनका कोई इरादा नहीं है लेकिन इस मुद्दे पर वे चुप भी नहीं बैठंेगे। आने वाले दिन प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के लिए कठिन परीक्षा के होंगे।